राष्ट्रीय प्रतीक - भारत के राष्ट्रीय प्रतीक, चिन्ह, गीत, गान, भाषा और भी अधिक !

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक, चिन्ह, गीत, गान, भाषा, राष्ट्रपिता, नदी, वाक्य, पुरस्कार, मुद्रा, पक्षी, फल, मिठाई, योजना, फूल, जलीय जीव, विदेश नीति, पशु, राष्ट्रीय पर्व, और भी अधिक जानें!
Rashtriya Pratik
National Symbols of India

राष्ट्रीय चिह्न

इसमें चार सिंह हैं जो एक-दूसरे की ओर पीठ करके बैठे हुए हैं। राष्ट्रीय चिह्न में केवल तीन ही सिंह दिखाई पड़ते हैं। शीर्ष की अनुकृति के नीचे देवनागरी लिपि में 'सत्यमेव जयते' अंकित है जिसे मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है। यह चिह्न सारनाथ (उत्तर प्रदेश) में स्थित स्तम्भ के शीर्ष से लिया गया है। जिसे भारत सरकार के द्वारा 26 जनवरी, 1950 को अपनाया गया।

राष्ट्रीय ध्वज या झण्डा

भारत के राष्ट्रीय ध्वज में ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरे रंग की तीन पट्टियाँ हैं। सफेद पट्टी में बीच में चौबीस तीलियाँ वाला चक्र है, जो चौबीस घण्टे प्रगति की ओर अग्रसर होने का संकेत देता है। केसरिया रंग त्याग और वीरता का द्योतक है। सफेद रंगशान्ति और हरा रंग धरती की उर्वरा शक्ति का प्रतीक है। 22 जुलाई 1947 को आत्मार्पित किया गया था अर्थात अपनाया गया था। ध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।

राष्टीय गीत - वन्देमातरम

'वन्देमातरम' श्री बंकिम चन्द्र चटजी द्वारा 1874 में लिखा गया। प्रथम गायन-1896 (INC अधिवेशन) में किया गया। राष्ट्रीय गीत को संविधान में 24 जनवरी, 1950 को अपनाया गया। बंकिम चन्द्र चटर्जी ने यह गीत 'आनन्द मठ' से लिया है।
Vande Mataram in Hindi

राष्ट्रीय गान

'जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता' गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा लिखा गया। 24 जनवरी, 1950 को भारत सरकार द्वारा अपनाया गया। इसे सर्वप्रथम 1911 के काँग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया। यह गान सर्वप्रथम 1912 ई. में तत्त्वबोधिनी नामक पत्रिका में 'भारत भाग्य विधाता' नामक शीर्षक से प्रकाशित हुआ। राष्ट्रगान के गायन का समय 52 सेकण्ड है।
Jan Gan Man

राष्ट्रीय कैलेण्डर

शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचाग चैत्र से प्रारम्भ। कुल दिवस 365 (सामान्य) तथा 22 मार्च, 1957 से प्रयुक्त हुआ।

अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्ह

  1. भारत की राष्ट्रभाषा - हिन्दी (देवनागरी लिपि)
  2. भारत की राष्ट्रीयता - भारतीय
  3. भारत के राष्ट्रपिता - महात्मा गाँधी
  4. भारत की राष्ट्रीय नदी - गंगा
  5. भारत का राष्ट्रीय वाक्य - सत्यमेव जयते
  6. भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार - भारत रत्न
  7. भारत की राष्ट्रीय मुद्रा - ₹ (रुपया)
  8. भारत का राष्ट्रीय पक्षी - मोर
  9. भारत की राष्ट्रीय मिठाई - जलेबी
  10. भारत का राष्ट्रीय फल - आम
  11. राष्ट्रीय पेड़ - बरगद
  12. भारत की राष्ट्रीय योजना - पंचवर्षीय योजना
  13. भारत का राष्ट्रीय फूल - कमल
  14. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव - डॉलफिन
  15. भारत का राष्ट्रीय खेल - हॉकी
  16. भारत की राष्ट्रीय विदेश नीति - गुट-निरपेक्ष
  17. भारत का राष्ट्रीय पशु - बाघ
  18. भारत का राष्ट्रीय सूचना-पत्र/दस्तावेज - श्वेत पत्र

भारत के राष्ट्रीय पर्व

  1. 26 जनवरी (गणतन्त्र दिवस)
  2. 15 अगस्त (स्वतन्त्रता दिवस)
  3. 2 अक्टूबर (गाँधी जयन्ती)

Comments

Popular posts from this blog

भारत का संविधान (Indian Constitution) - Bharat Ka Samvidhan

भारत के प्रमुख वाद्य यंत्र और उनके वादक

विश्व के प्रमुख ऊर्जा संसाधन (Urja Sansadhan)